असुरक्षित बेटियां
हमारे देश में बेटियों को सुरक्षित रखने के कई दावे किये जाते है पर क्या आज भी कोई लड़की रात में अकेले निकलती है तो क्या वह पूर्ण रूप से सुरक्षित है ? इसका उदहारण है मुजफ्फरपुर, मध्य प्रदेश, देवरिया और एक सरकारी स्कूल जहाँ मासूम बच्चियो के साथ दुष्कर्म हुआ ।
आज भी समाज में कुछ लोगो की सोच पहले की तरह है अभी भी बेटियो को बेटो से कम समझा जाता है कई ऐसे आज भी छोटे गांव है जहां बेटियो की शादी कर उन्हें विदा कर माँ बाप निश्चिन्त होना चाहते है पर पूनम यादव जैसी बेटीया भारत का नाम रोशन कर रही है
देश तरक़्क़ी कर रहा है विकास को लेकर आगे बढ़ रहा है पर कोई भी बेटियो के साथ हो रहे ब्लात्कार पर ध्यान नही केंद्रीत करना चाहता । चुनाव को लेकर सारी दलीले दी जा रही है और ब्लात्कार जैसे दुष्कर्म पर कोई भी बात नही करना चाहता ये बस राजनीतिक पार्टियो की दलीलें बनकर रहना का विषय रह गया है ।
आज भी बेटियां बेटो से कम सुरक्षित है आज भी समाज में लोगो की सोच में बदलाव की जरूरत है तभी बेटी आगे बढेगी और नाम रोशन करेंगी।
No comments:
Post a Comment