Friday, 24 August 2018

यादों का सफर


गाँव  की मिट्टी की भीनी भीनी सी खुशबू ,हवा के चलने पर आँगन में लगे पेड़ की पत्तियों का जोरो से हिलने पर पत्तियों का पूरे आँगन में बिखर जाना  वो मजा ही कुछ था।
गाँव  में कुछ ही लोगो के घर ,घर के सामने कुआँ घर के अंदर एक बड़ा सा ...नीम का पेड़ जहाँ खाट पर पिता जी सोया करते जिन्हें हम “चच्चा” कह कर पुकारते और वो मुझे  सुरेश लल्ला कह कर बुलाते ।छोटी सी उम्र में सुबह होने पर खेतों में काम करने निकलता गाजर और मूली को खेतो से उखाड़ कर फिर टोकरी में रख पैरों से मिट्टी हटाना और चौदह किलोमीटर तक दूर मंडी तक बेचने के लिए जाना घर आते वक्त सोच रहा था की “अम्मा जिन्हें कह कर बुलाते (बुआ) ने ना जाने आज का बनाऊ होगो “ राधा (बहन) ने कछु खाओ होगो की नही क्योंकि घरे तो कछू तरकारी है ही नही चच्चा तो बस बुआ से लड़ते रहते है घर जाकर देखा सब अंदर की कुठरिया में सो रहे है मैं बोला बुआ ओ बुआ उठो कुछ बना है या नही घरे काउ ने कछू खाओ या नही ..न ना लल्ला काउ ने कछू नही खाओ तुम्हारे चच्चा सबेरे से लड़ कर गए है और तुम्हें तो पता ही है की फिर वो किसी की सुनते नही …...हा ये तो है चलो अम्मा कुछ बना लो ।लो में तरकारी ले आया हओ ठीक बना रहे है।
खाना बना अम्मा की नही…

हा बन गया नेक तनिक रुको बस हओ.. खाना खा ले राधा उठ भूखी है...हा भईया खाने में अम्मा ने बची  हुई गाजर की सब्जी बनाई खा कर लेट गए सब ।

एक दिन अचानक से छोटे चाचा दिल्ली से गांव आए। सुरेश जब घर आया तो उसे पता चला कि शहर से चाचा  आए हुए है । पिता जी जिन्हें हम  चच्चा कह कर पुकारते उन्होंने चाचा से बोला अपने लल्ला को मेरे साथ दिल्ली भेज दो ....वहाँ जाकर ये कुछ काम भी कर लेगा और घर के लिए कुछ पैसे भी कमा लेगा।मैं वही खड़ा सुन रहा था चच्चा बोले तू जाएगा या नही मन में एक सवाल उठा ? सब गांव से दिल्ली पढ़ने जा रहे है मुझे पैसे कमाने जाना है पर कोई नही मेरे लिए परिवार जरूरी है। मैं छोटे चाचा से बोला ठीक है मैं  आपके साथ कल चलूँगा ।
सुबह अम्मा  ने उठाया खड़े हो जाओ तुझे जाना नही है चाचा के साथ मन मान नही रहा था। की जाऊ या नही पर फिर सोचा घर कैसे चलेगा राधा की शादी कैसे होगी?मैं थोड़ी देर में ही जाने के लिए खड़ा हुआ समय हो चुका था ट्रेन का। हम घर से निकल लिए थे थोड़ी ही देर में स्टेशन आ गया हम वही खड़े थे तभी आवाज आई दिल्ली जाने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर आने वाली है मैं गाँव  को निहारने लगा चाचा बोले चलो जल्दी नही तो ट्रेन छूट जाएगी हा चल रहा हूँ ट्रेन आ गई हम बैठ गए खिड़की से गाँव को देख रहा था धीमे धीमे ट्रेन चलनी शुरू हो गई……
दिल्ली के  सफर के लिए में चल पड़ा था।

आगे के सफर की कहानी ......

1 comment:

अगर आप भी टेस्टी सैंडविच का स्वाद लेना चाहते हैं तो आज ही बनाए। 10मिनट में।   क्रीम वेजीटेबल सैंडविच सामग्री :- 1.एक बारीक कटा प्...