Sunday, 21 April 2019

आज तक वेबपोर्टल का अध्ययन

                         
  वेब पोर्टल


वेबपोर्टल के माध्यम से घर बैठे आसानी से देश के हर हिस्से की जानकारी मिल जाती हैं।इसके अंतर्गत कई सारी वेबसाइट का समावेश होता हैं। वेबपोर्टल व्यापक होते है।वर्तमान समय में इनका प्रयोग अधिक हो रहा हैं।कई सारे न्यूज़ चैनल ने वेबपोर्टल के जरिये लोगों तक खबरें पहुँचाने का प्रयास किया हैं।अब खबरों को पढ़ने के लिए पाठकों को अख़बार का इंतज़ार करने की जरूरत नही है क्योंकि इसके जरिए तत्काल खबरें पाठकों तक पहुँच जाती हैं। कई संस्थाओं ने भी वेबपोर्टल बनाए हैं जिनका प्रयोग वे करते हैं।


वेब पोर्टल के लिए संवाद लेखन करना अपने आधुनिक विकसित रूप में एक वेबसाइट मूलतः और मुख्यतः रूटीन खबरों और फीचरों से बनती है।आज के दौर में जब रूटीन खबरें पाठकों के पास इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या मोबाइल पर एस एम एस द्वारा या इंटरनेट के माध्यम से आसानी से उपलब्ध हो सकती हैं।पारंपरिक पत्रों और उससे संबंधित अथवा स्वतंत्र वेबसाइट पर रूटीन ख़बरों में फीचर तत्व तथा फीचर में आँकड़ो में प्रधान समाचार की पैठ हो गई है। वेब पत्रकारिता को प्रभावी और उपयोगी बनाने के लिए स्टोरी राइटिंग का महत्व अन्य क्षेत्रों के लेखन से अधिक होता है।स्टोरी के निर्माण के लिए एक पत्रकार को निम्न प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है:-
 विषय -क्षेत्र कार्य- भ्रमण भ्रमण -विमर्श -विस्तृत बातचीत और मेल जोल। उपयुक्त विभिन्न स्त्रोतों में से एक पत्रकार क्षेत्र का चयन करता है।क्षेत्र का चयन हो जाने के बाद क्षेत्र विषय का चयन करता है, जिससे आगे चलकर स्टोरी की रचना की जाती है। विषय किसी भी प्रकार का हो सकता है। जैसे - राजनीतिक, सामाजिक आर्थिक, सांस्कृतिक आदि। यहाँ पर बिखरे हुए विभिन्न स्त्रोतों में से एक क्षेत्र या विषय का चयन किया जाता हैं।

एक बार विषय का चयन हो जाने पर एक पत्रकार उस विषय पर पूरी तरह से केंद्रित होकर स्टोरी लिख सकता हैं।स्टोरी किसी खास विषय पर एक खास दृष्टिकोण के साथ विषय का संक्षिप्त एवं उद्देश्य पूर्ण प्रस्तुतीकरण होता हैं।एक बार जब हम स्टोरी तक पहुँच जाते हैं या स्टोरी निर्धारित हो जाती है तो उसमें कुछ विशिष्टता प्रदान करने की आवश्यकता होती हैं।उस स्टोरी में विशिष्टता हो, स्टोरी लिंक से हटकर हो,रोचकता हो, आदि तत्व होते हैं।



 वेब पोर्टल के प्रकार

कुछ पोर्टल रोजगार,शिक्षा और नागरिक सुरक्षा की सूचना भी देते हैं। निगमित पोर्टल भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। किसी निगम के वेब पोर्टल के माध्यम से उसकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है इसी के साथ शिक्षा के क्षेत्र में वेब पोर्टल का अधिक प्रयोग होने लगा है। इसी प्रकार से कई वेब पोर्टल को वर्गीकृत किया जा सकता हैं।

रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए वेब पोर्टल का प्रयोग किया जाता है विभिन्न खबरें जो रोजगार संबंधित होती है उनके लिए विशेष रूप से वेब पोर्टल का निर्माण किया जाता हैं।

आज तक का परिचय
   








आज तक एक भारतीय हिंदी भाषा का समाचार चैनल है।यह लिविंग मीडिया ग्रुप के स्वामित्व वाला एक चैनल हैं। आज तक का सर्व प्रथम प्रसारण  दूरदर्शन के डीडी मेट्रो पर  वर्ष 1995 में किया गया। तभी से यह रात्रि  के समय समाचार प्रसारित करता था।आज तक स्वतंत्र समाचार चैनल के रूप  1999  में अस्तित्व में आया  और यह 24 घंटे  प्रसारित होने वाला देश का सर्वप्रथम  संपूर्ण हिंदी समाचार चैनल बना।
इसकी शुरुआत 31 दिसंबर2000 में हुई।इसके कार्यक्रम को  टेलीविजन और ऑनलाइन प्रसारित किया जाता है। इस चैनल का नारा है "सबसे तेज"। आज तक का सिस्टर चैनल इंडिया टुडे हैं।

आज तक की अपनी वेबसाइट https://m.aajtak.in हैं। इस चैनल का फेसबुक,इंस्टा,ट्विटर पेज है जिस पर कई सारे कार्यक्रम दिखाए जाते हैं। सोशल मीडिया ने सभी चैनलों की प्रतिस्पर्धा को बड़ा दिया है।आज तक एक निजी न्यूज़ चैनल है। इस पर सरकार का नियंत्रण नही हैं।इसके मालिक अरुण पूरी है।आज तक को लिम्का बुक ऑफ़ रेकॉर्डस द्वारा भी सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल के रूप में सम्मानित किया गया हैं।

आज तक वेबपोर्टल



आज के समय में इंटरनेट का प्रयोग बढ़ता जा रहा है ऐसे में कोई भी अख़बार नही पढ़ना चाहता हैं।बदलते परिवेश ने हमारी जरूरतें भी बदल दी हैं।आज सबके हाथ में स्मार्टफोन मिलता है। इसीलिए सभी निजी  एवं सरकारी चैनलों ने लोगों तक खबरें पहुंचाने के लिए वेब पोर्टल का प्रयोग किया हैं। इसी प्रकार से आज तक ने भी अपना एक वेब पोर्टल खोला है जिस पर लोगों  की रूचि के अनुसार खबरें मिलती हैं।जैसे:- मूवीमसाला,खेल,लाइफ़स्टाइल,करियर,न्यूज़,लाइव
टीवी,गैजेट्स,साहित्य,वीडियो,फोटो,राजनीतिक आदि।

आज तक के वेबपोर्टल में विशेष रंग का चयन किया गया है ताकि लोगो के समक्ष इसकी एक अलग पहचान बन सकें। लाइव टीवी का भी इस वेब पोर्टल में ऑप्शन दिया गया है जो पाठकों को आकर्षक करता है।विज्ञापन  के माध्यम से लोगों की रुचि बढ़ाई जा सकती है।वेब पोर्टल के हैडर और फुटर में विज्ञापन दिए जाते हैं।आज तक के कई सारे विषय जिससे  संबंधित जानकारी लोगों को उपलब्ध कराई जाती है।
निम्नलिखित विषय आज तक वेबपोर्टल में होते है:-
1.न्यूज़

2.मूवी मसाला

3.बिजनेस

4.लाइफस्टाइल

5.सो सॉरी

न्यूज़

आज तक के वेब पोर्टल में कई विषयों से संबंधित खबरें दी जाती है विशेष तौर पर इसका एक कॉलम दिया जाता हैं।हाइपरलिंक के माध्यम से न्यूज़ के वेब पोर्टल को विभिन्न न्यूज़ पोर्टल से जोड़ा जाता है।जो खबर अधिक प्रचलित होती है उसे वेब पोर्टल में सबसे ऊपर दिखाया जाता है ताकि पाठक सबसे पहले जो खबर पढ़ना चाहता है वो उसे मिल सके ।

उसके लिए उसे ज्यादा भटकना न पड़े।नीचे दी गई अन्य खबरें को अलग -अलग कॉलम में दिया जाता है।सभी खबरों के अंत में लाइव अपडेट दी जाती है साथ ही कई सारे शेयर करने के लिए सूचना दी जाती हैं।























न्यूज़ पर क्लिक करने से कई सारी ख़बरें हमारे सामने आ जाती है। जिसमें से हमें चुनाव करना होता है कि हम कौन सी ख़बरो को पढ़ेंगे।
जैसे:-खबरें अब तक, देश,खेल,बिजनेस,दुनिया। इन विषयों से संबंधित खबरें पाठक को मिल जाती है उसे अपनी रुचि की खबरों को पढ़ने के लिए भटकना जरूरी नही हैं।किसी भी न्यूज़ पोर्टल के लिंक के माध्यम से वह तत्काल सूचना प्राप्त कर सकता हैं।

मूवी मसाला













वेब पोर्टल में मूवी मसाला नाम से भी एक ऑप्शन होता है।जिसमें मनोरंजन से संबंधित सामग्री दी जाती हैं।विशेष रूप से इसमें छोटे पर्दे की खबरें पाठक के समक्ष लाई जाती हैं।फिल्मों के क्षेत्र हो रहे बदलाव और रोचक खबरों का ब्यौरा इसमें दिया जाता हैं।


इसमें भी पाठक अपनी पसंद से चुन सकता है कि मनोरंजन के क्षेत्र में उसे किस प्रकार की खबरें पढ़नी हैं। जैसे:-स्टार टॉक,छोटा पर्दा,वायरल वीडियो, फ़िल्म समीक्षा, इंटरव्यू, गॉसिप,हॉलीवुड आदि। शीर्षक भी इस प्रकार से लगाये जाते हैं कि लोगों का आकर्षण सीधा ख़बर पर पड़े।जैसे :-ये हैं मोहब्बतें के बाद दूसरे शो में दिखेंगी मौना लिसा।इस तरह के लंबे शीर्षक का प्रयोग वेबपोर्टल की खबरों में किया जाता हैं।

बिजनेस


बिजनेस के पेज में आर्थिक खबरें दी जाती है जो अर्थव्यवस्था से जुड़ी हुई होती है।इसमें चित्र के साथ नीचे शीर्षक दिया जाता है जैसे:- नरेश गोयल:ट्रेवल एजेंट से जेट के मालिक तक,फिर ऐसे घटा रुतबा।दो दिन में मुकेश अंबानी को 2 बर्थडे गिफ्ट दुनिया भर में हुई चर्चा। ऐसे शीर्षकों का प्रयोग।आज तक के वेबपोर्टल की बिजनेस पेज में किया जाता हैं।

लाइफस्टाइल













आज तक के पोर्टल में इस विषय से संबंधित पेज भी होता हैं जिसमें रहन सहन से संबंधित ख़बरे दी जाती हैं।रोजमर्रा के जीवन में होने वाली गतिविधियों का सम्बंध इस पेज से होता हैं।क्योंकि इसको पड़ने से आप सूचित हो जाते है की किस प्रकार की दिनचर्या का प्रयोग हमें करना चाहिए।इस वेबपोर्टल में रिलेशनशिप, रहनसहन, फिटनेस,पैसों की बात,पर्यटन के ऊपर कॉलम दिए जाते हैं।जिसका प्रयोग करने से कुछ ख़बरों के शीर्षक से हम जान सकते हैं कि कैसी ख़बरे इसमे आती हैं जैसे:खाली पेट सोना हो सकता है खतरनाक ,इन बीमारियों का खतरा।नाश्ता नही करने से हो सकता है,सेहत को नुकसान।


सो सॉरी





आज तक के वेबपोर्टल में विशेष रूप से इसका पेज होता है जिसमें कार्टून के माध्यम से राजनीतिक परिस्थितियों या किसी गंभीर परिस्थिति पर तंज कसा जाता है। यह पेज केवल आजतक के वेबपोर्टल में मिलता हैं क्योंकि आज तक के अलावा और कोई भी वेबसाइट इस पेज को प्रकाशित नही करती हैं।

 आज तक का फेसबुक पेज

आज तक वेबपोर्टल का अपना एक फेसबुक पेज भी है जिसके माध्यम से पोर्टल की खबरों को फेसबुक पर शेयर किया जाता है ताकि पाठक वर्ग ख़बर को पढ़ सकें। फेसबुक पर आजतक के एंकर लाइव अपडेट देते रहते है जो लोगो के लिए लाभदायक के साथ साथ किसी विषय मे रुचि भी जागृत करता हैं।


आज तक की विशेषताएं

1.आज तक के वेबपोर्टल में सरल ,सहज शब्दों का प्रयोग किया जाता हैं तथा अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग भी इस वेबपोर्टल के लेख में देखने को मिलता हैं।

2.इसमें दृश्यों के साथ खबरों को प्रस्तुत किया जाता है जिससे पाठक की ख़बरों के प्रति विश्वसनीयता बनी रहती हैं।

3.इस वेबपोर्टल में सो सॉरी का अलग से एक पेज दिया जाता है जो तंज कस कर लोंगो को परिस्थितियों के प्रति सूचित करता हैं।

4.फ़ोटो के साथ साथ वीडियो भी इस वेबपोर्टल पर उपलब्ध होते है जो इसकी प्रमुख विशेषता हैं।

5. लाइव टीवी के कारण सभी पाठक खबरों से अपडेट होते रहते हैं।


आजतक वेबपोर्टल की खामियां

1. भाषा सरल होने के साथ साथ कई जगह जटिल शब्दों का भी प्रयोग किया जाता हैं।

2.वेबपोर्टल में शब्दों का दोहराव बार बार किया जाता है जिससे शब्दों को पढ़ने में कठनाईयों का सामना करना पड़ता हैं।

3.आज तक वेबसाइट में कई खबरों के उपशीर्षक नहीं दिए जाते जिससे संदह की प्रवृत्ति जागृत होती हैं।

4.इसकी एक कमी और है कि इस पोर्टल में विज्ञापन की अधिक भरमार रहती है जो खबरों को पढ़ने में बाधा उत्पन्न करती हैं।

5. सभी विषयों से संबंधित ख़बरों को जानने के लिए टैब के अंदर तक जाना पड़ता है जबकि अन्य वेबसाइट में ऐसी परेशानी नहीं होती।


भाषा

आज तक वेबपोर्टल की भाषा सरल, सहज है परंतु कई खबरों में भाषा के स्तर पर त्रुटिया हैं।वेबपोर्टल की ख़बरों में दोहराव भी है जिससे पाठक को भटकाने का प्रयास किया जाता हैं।ख़बर के अंदर भी कई सारे उपशीर्षक लगाए जाते है ताकि पाठक उस ख़बर के अंतिम बिंदु तक अपना दृष्टिकोण बना सकें।भाषा का सहज प्रयोग होने से ख़बर आसानी से समझ आ जाती हैं।


ले आउट















ले आउट से हमारा अभिप्राय वेबपोर्टल के स्वरूप से है कि किस तरह से खबरों को उस पेज पर प्रदर्शित किया जाता हैं।आज तक के वेब पोर्टल में हैडर पर उसके लोबो और सर्च का साइन तथा लाइव टीवी के चिह्न दिखाई देते है उसके नीचे ब्रेकिंग न्यूज़ दिखाई जाती हैं।यह ऊपर का हिस्सा होता हैं नीचे ख़बरों को कॉलम के अनुसार प्रदर्शित किया जाता हैं।

 रंग








किसी भी चीज़ की पहचान उसके रंग या आकर के द्वारा निर्धारित की जाती हैं।इसीलिए हर वेब पोर्टल का भी अपना एक रंग अर्थात एक अलग पहचान होती हैं जिससे लोग उसे जानते हैं।आज तक के वेबपोर्टल में विशेष तौर से लाल,काले,सफेद रंग का प्रयोग उसकी पहचान के लिए किया जाता हैं।

निष्कर्ष

अंत में निष्कर्ष के रूप में हम कह सकते हैं कि वेबपोर्टल के प्रयोग से हम अपने स्मार्ट फोन पर ख़बरे पढ़ सकते हैं।इंटरनेट के प्रयोग से यह संभव हो पाया है कि अब हम अख़बार का इंतजार किये बिना ख़बरों तक आसानी से पहुंच सकते हैं।न्यूज़ वेबपोर्टल हमें तात्कालिक घटनाओं का विवरण देते रहते हैं।

आज तक वेबपोर्टल का अध्ययन कर यह पता चला की वेबपोर्टल के लिए लेखन कार्य करना एक जटिल काम हैं।

सुनाक्षी
हिंदी पत्रकारिता द्वितीय वर्ष

अगर आप भी टेस्टी सैंडविच का स्वाद लेना चाहते हैं तो आज ही बनाए। 10मिनट में।   क्रीम वेजीटेबल सैंडविच सामग्री :- 1.एक बारीक कटा प्...