Wednesday, 17 October 2018
महिलाओं के लिए उठाना होगा कदम
महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है चाहे वह कॉलेज जाने वाली छात्राएं हो या ऑफिस जाने वाली महिलायें छेड़छाड़ हर महिला के साथ बढ़ती जा रही है ।इसका गहरा असर महिलाओं पर पड़ता है यदि कोई व्यक्ति किसी महिला को छेड़ता है तो उनमे से कुछ महिलायें ऐसी होती है जो अपने साथ हो रही इस छेड़छाड़ पर कोई उल्टा जवाब नही देती। वह इसे सहन कर लेती है और यह पूरी घटना उस महिला के लिए पूरे जीवन भर के लिए उसके मन में एक डर के रूप में इंगित हो जाती है।
हाल ही में साउथ कैम्पस की छात्राओं के साथ बस में हो रही छेड़छाड़ पर एक फैसला लिया गया की महिलाओं के लिए स्पेशल बस चलाई जाएंगी। क्या वाकई इस फैसले पर जल्द से जल्द काम किया जाएगा?जहाँ एक तरफ इतनी योजनाओं पर काम नही हो रहा तो क्या इस पर जल्द से जल्द कोई कदम उठाया जायेगा या नही ये एक बड़ा सवाल है?
जिन मुद्दों को लेकर कदम उठाने चाहिए उन पर हमारा प्रशासन आँख बन्द करें हुए है। बस चुप्पी को तोड़ कर फैसला सुना दिया जाता है और फैसला सुनाने के बाद आँखे मूंद ली जाती है। अमेरिका की योजना "मी टू "का भी अब ज्यादा बोला बाला हो रहा है बात सिर्फ ये अलग है की इसमें भी बॉलीवुड की चकाचौन्ध इंडस्ट्री की असलियत सामने आ गई है चाहे कोई सड़क पर जा रही महिला हो या बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रही प्रोड्यूसर सभी छेड़छाड़ और शोषण की शिकार है।
क्या ऐसे हमारे देश की महिलायें सुरक्षित हो सकेंगी ?हमे और हमारे प्रशासन को इस सम्बन्ध में जल्द से जल्द कोई कदम उठाना जरूरी है।
क्या ऐसे हमारे देश की महिलायें सुरक्षित हो सकेंगी ?हमे और हमारे प्रशासन को इस सम्बन्ध में जल्द से जल्द कोई कदम उठाना जरूरी है।
सुनाक्षी
Subscribe to:
Posts (Atom)
अगर आप भी टेस्टी सैंडविच का स्वाद लेना चाहते हैं तो आज ही बनाए। 10मिनट में। क्रीम वेजीटेबल सैंडविच सामग्री :- 1.एक बारीक कटा प्...