Wednesday, 29 August 2018

आगे भारत के खिलाड़ी

एशियाई  खेलो में भारत के खिलाड़ीयो ने  स्वर्ण पदक जीत  भारत का नाम रोशन किया । कई ऐसे खिलाड़ी की सूची भी है  जिन्होंने छोटी उम्र में भारत का और अपने माता पिता का नाम आगे बढ़ाया है ।हमारे देश की बेटियां हर खेल में अपना परचम लहरा रही है भले ही आज के समय में एक तरफ बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहे है जिनमें से कुछ बेटियो को उसकी पीड़ा सहन करनी पड़ रही है पर आज कि बेटियों को कम समझने वालो के लिए ये करारा जवाब है की देश कि बेटी एशियाई खेलों में रजत पदक दिला रही है।देश की बेटी पीवी सिंधू ,पिंकी बलहार और कई बेटियो ने पदक तालिका में अपना नाम अंकित करवाया है।

जब हमारे देश के खिलाड़ी ओलंपिक में देश का नाम आगे बढ़ाने के लिए अपना पूरा फर्ज़ अदा कर रहे है तो भारत का दायित्व बनता है की वह उन्हें सारी सुविधाएं उपलब्ध कराए इसी के तहत दिल्ली सरकार ने राजधानी के खिलाड़ियों के लिए खजाना खोल  दिया है अब ओलंपिक खेलो में  स्वर्ण पदक जितने वाले को सरकार तीन करोड़ की प्रोत्साहन राशि देगी।
अब तक ऐसे खिलाडियों को महज एक करोड़ रुपए दिए जाते थे ।ये एक नया कदम है जिससे सरकार हमारे देश का गौरव बड़ा रहे खिलाडियों का प्रोत्साहन बढ़ाने का कार्य कर रही है।
आज ये खिलाड़ी हमारे देश का नाम रोशन कर हमारे युवाओ को भी प्रेरित कर रहे है की खेलों के माध्यम से भी अपने देश के लिए कुछ किया जा सकता है।

सुनाक्षी।

Monday, 27 August 2018

 टेक्नोलॉजी का क्या कहना?


आज के दौर में सभी लोग सोशल मीडिया से कुछ इस प्रकार जुड़ गए है की चाह कर भी उन्हें सोशल मीडिया से अलग नही किया जा सकता ।अब अलग भी क्यों करें? जब सोशल मीडिया उनके लिए आसानी से हर विषय की जानकारी दे रहा है भले ही इसका प्रभाव नकरात्मक कुछ हो या न हो पर आज के समय में चाहें ई-पेपर पढ़ना हो या अन्य कोई जानकारी निकलनी हो तो गूगल कर आसानी से जानकारी  निकाल सकते हैं।
किताबों को पढ़ने से हमे जानकारी तो मिलती ही है पर साथ ही हम किताबो को पढ़ने  से कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से अलग हो जाते है जिससे हमें काफी शांति मिलती है पर आज की टेक्नोलॉजी का क्या कहना? कुछ दिनों से चल रहे दिल्ली पुस्तक मेले में लोगो की संख्या काफी रही पर इस बार पुस्तक मेले में  ई-बुक रीडर की अधिक संख्या रही जिससे पता चलता है की आज के समय में कोई भी सामान्य किताबों को नही पढ़ना चाहता सभी डिजिटल पुस्तकों को पढ़ने की चाह रखते है इससे आज के समय में सभी डिजिटलीकरण के आदि होते जा रहे है ।

दिल्ली पुस्तक मेले में ई-बुक होने से अब आसानी से कोई भी 50 हजार पुस्तके पूरी तरह से निशुल्क पढ़ सकते है ।पुस्तकें 16 भाषाओं में है जिससे सभी प्रकार की भाषाओं को समझने वाले इसे आसानी से समझ सकते है आज के समय में टेक्नोलॉजी का प्रभाव प्रभाव बढ़ गया है की इसके जरिए अब आसानी से पुस्तकों को पढ़ा जा सकता है इस बुक रीडर की शुरुआती कीमत 5000 है पर लोगो को यह काफी पसन्द आई और इस पुस्तक मेले में ई बुक रीडर की काफी धूम देखने को मिल रही है।

सुनाक्षी।

Friday, 24 August 2018

हंस पत्रिका की 33 वी वर्षगांठ


प्रेमचंद जयंती के अवसर पर हंस पत्रिका  की 33वीं  वर्षगांठ का आयोजन किया गया। जिसमे लोकतंत्र की नैतिकताओं और नैतिकताओं का लोकतंत्र विषय पर गोष्ठी में सभी वक्ताओं के द्वारा चर्चा कर इसके हर पहलू पर बात की गयी। हंस की मासिक पत्रिका के उपसंपादक संजय सहाय ने सभी का आभार प्रकट करते हुए यह बताया की किस तरह से पत्रिका में  कई अच्छे अंक को प्रकाशित किया गया है तथा वर्ष हंस कथा सम्मान से किसे नवाजा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हर्ष मंदर, इंदिरा जयसिंह ,कांच   इलैया,प्रताप भानु महेता ,कृष्ण कुमार ,प्रियदर्शन जी उपस्थित  रहे।

 कार्यक्रम का संचालन लेखक एवं पत्रकार प्रियदर्शन ने किया और उन्होंने कार्यक्रम के आरंभ में लेखक प्रेमचंद और राजेन्द्र यादव को याद करते हुए पुरे समारोह को आगे संचालित कर लोकतंत्र की नैतिकताओं पर भी विचार रखे और कहा की "सम्प्रदायिकता सदैव संस्कृति की दुहाई देती है"आज के  समय में जेनयू ,बीएचयू, के छात्रो में आक्रोश ज्यादा देखने को मिलता है। इसी के चलते पहले वक्ता हर्ष मंदर ने अपने वक्तव्य में" स्वतंत्रता, समानता,बन्धुत्वता, न्याय "के विषय पर बात रखते हुए कारवाने ए मोहब्बत पर बात की और कहा कि मोहब्बत ही इस देश को बचा सकता है जिस तरह देश में हालात है जिसके कई उदहारण देकर उन्होंने अपनी  बात को स्पष्ट किया। समाजशास्त्री कृष्ण कुमार ने कहा की लोकतंत्र में "लोक" को इतिहास के दर्पण में देखकर आने वाले कल की रचना करता है लोक अपने आप में जनता नही है वह हमारे मन में कल्पना के तौर पर बनता है ।वक्ता इंदिरा जयसिंह ने संविधान के विभिन्न मतों पर अपनी बात को रखा इसी के साथ प्रताप भानु महेता ने हर्ष मंदर की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा की विश्वसनीयता ही हमारा महत्वपूर्ण पहलू पर बात रखी।
कार्यक्रम के अंत में रचना जी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम से जुड़े रहने के लिए धन्यवादज्ञापन देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

सुनाक्षी दुबे।
                           कविता

                        "वो लम्हें "

न जाने कब वो लम्हें आए
जब हम न तेरे साथ आए।

तू हमें मनाता रह गया।
पर गुस्ताखे मन बस तेरी यादों में बह गया।

न जाने कब वो लम्हें आए ।
जब हम न तेरे साथ आए।


रातों को तेरी हरकतों का वो याद आना।
वो तेरा  मुझसे छोटी बातो पर गुस्सा हो जाना।


तेरा कुछ कह कर यूं मुझे चिढ़ाना ।
और मेरा यूं रूठ जाना ।

वो बातों को समझना और समझाना ।
और तेरा यूं मुझे तड़पाना।

न जाने कब वो लम्हें आए ।
जब हम न तेरे साथ आए।
यादों का सफर


गाँव  की मिट्टी की भीनी भीनी सी खुशबू ,हवा के चलने पर आँगन में लगे पेड़ की पत्तियों का जोरो से हिलने पर पत्तियों का पूरे आँगन में बिखर जाना  वो मजा ही कुछ था।
गाँव  में कुछ ही लोगो के घर ,घर के सामने कुआँ घर के अंदर एक बड़ा सा ...नीम का पेड़ जहाँ खाट पर पिता जी सोया करते जिन्हें हम “चच्चा” कह कर पुकारते और वो मुझे  सुरेश लल्ला कह कर बुलाते ।छोटी सी उम्र में सुबह होने पर खेतों में काम करने निकलता गाजर और मूली को खेतो से उखाड़ कर फिर टोकरी में रख पैरों से मिट्टी हटाना और चौदह किलोमीटर तक दूर मंडी तक बेचने के लिए जाना घर आते वक्त सोच रहा था की “अम्मा जिन्हें कह कर बुलाते (बुआ) ने ना जाने आज का बनाऊ होगो “ राधा (बहन) ने कछु खाओ होगो की नही क्योंकि घरे तो कछू तरकारी है ही नही चच्चा तो बस बुआ से लड़ते रहते है घर जाकर देखा सब अंदर की कुठरिया में सो रहे है मैं बोला बुआ ओ बुआ उठो कुछ बना है या नही घरे काउ ने कछू खाओ या नही ..न ना लल्ला काउ ने कछू नही खाओ तुम्हारे चच्चा सबेरे से लड़ कर गए है और तुम्हें तो पता ही है की फिर वो किसी की सुनते नही …...हा ये तो है चलो अम्मा कुछ बना लो ।लो में तरकारी ले आया हओ ठीक बना रहे है।
खाना बना अम्मा की नही…

हा बन गया नेक तनिक रुको बस हओ.. खाना खा ले राधा उठ भूखी है...हा भईया खाने में अम्मा ने बची  हुई गाजर की सब्जी बनाई खा कर लेट गए सब ।

एक दिन अचानक से छोटे चाचा दिल्ली से गांव आए। सुरेश जब घर आया तो उसे पता चला कि शहर से चाचा  आए हुए है । पिता जी जिन्हें हम  चच्चा कह कर पुकारते उन्होंने चाचा से बोला अपने लल्ला को मेरे साथ दिल्ली भेज दो ....वहाँ जाकर ये कुछ काम भी कर लेगा और घर के लिए कुछ पैसे भी कमा लेगा।मैं वही खड़ा सुन रहा था चच्चा बोले तू जाएगा या नही मन में एक सवाल उठा ? सब गांव से दिल्ली पढ़ने जा रहे है मुझे पैसे कमाने जाना है पर कोई नही मेरे लिए परिवार जरूरी है। मैं छोटे चाचा से बोला ठीक है मैं  आपके साथ कल चलूँगा ।
सुबह अम्मा  ने उठाया खड़े हो जाओ तुझे जाना नही है चाचा के साथ मन मान नही रहा था। की जाऊ या नही पर फिर सोचा घर कैसे चलेगा राधा की शादी कैसे होगी?मैं थोड़ी देर में ही जाने के लिए खड़ा हुआ समय हो चुका था ट्रेन का। हम घर से निकल लिए थे थोड़ी ही देर में स्टेशन आ गया हम वही खड़े थे तभी आवाज आई दिल्ली जाने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर आने वाली है मैं गाँव  को निहारने लगा चाचा बोले चलो जल्दी नही तो ट्रेन छूट जाएगी हा चल रहा हूँ ट्रेन आ गई हम बैठ गए खिड़की से गाँव को देख रहा था धीमे धीमे ट्रेन चलनी शुरू हो गई……
दिल्ली के  सफर के लिए में चल पड़ा था।

आगे के सफर की कहानी ......

Friday, 17 August 2018

असुरक्षित बेटियां

असुरक्षित बेटियां  


हमारे देश में बेटियों को सुरक्षित रखने के कई दावे किये जाते है पर क्या आज भी कोई लड़की रात में अकेले निकलती है तो क्या वह पूर्ण रूप से सुरक्षित है ? इसका उदहारण है मुजफ्फरपुर, मध्य प्रदेश, देवरिया और एक सरकारी स्कूल जहाँ मासूम बच्चियो के साथ दुष्कर्म हुआ  ।
आज भी समाज में कुछ लोगो की सोच पहले की तरह है अभी भी बेटियो को बेटो से कम समझा जाता है कई  ऐसे आज भी छोटे गांव है जहां बेटियो की शादी कर  उन्हें  विदा कर माँ बाप निश्चिन्त होना चाहते है पर पूनम यादव जैसी बेटीया भारत का नाम रोशन कर रही है
देश तरक़्क़ी कर रहा है विकास को लेकर आगे बढ़ रहा है  पर कोई भी बेटियो के साथ हो रहे ब्लात्कार पर ध्यान नही केंद्रीत करना चाहता । चुनाव को लेकर सारी दलीले दी जा रही है और ब्लात्कार जैसे दुष्कर्म पर कोई भी बात नही करना चाहता ये बस राजनीतिक पार्टियो की दलीलें बनकर रहना का विषय रह गया है ।
आज भी बेटियां बेटो से कम सुरक्षित है आज भी समाज में लोगो की सोच में बदलाव की जरूरत है तभी बेटी आगे बढेगी और नाम रोशन करेंगी।

दिल्ली नही है बेहतर

दिल्ली नही है बेहतर
दिल्ली शहर को रहन सहन के मामले में बेहद अच्छा माना जाता है लेकिन इस बार गाजियाबाद रहन सहन के मामले में दिल्ली से बेहतर साबित हुआ तमाम सरकारी कोशिशों के बाद भी दिल्ली स्वास्थ्य में सबसे पीछे केवल 111 वे स्थान पर रही रोजगार के मामले में 109वा  स्थान रहा।
आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से जारी जीवन सुगमता सूचकांक में दिल्ली को 65वा जबकि गाजियाबाद को 46वा  स्थान मिला है इससे यह साबित होता है की अभी भी दिल्ली अन्य शहरों से पीछे है चाहे वह रोजगार का मामला हो या रहन सहन का या स्वच्छता का बढ़ते प्रदूषण के कारण ही इसका यह अंजाम निकला है जबकि प्रदूषण कम करने के मामले में दिल्ली को 100 वा स्थान मिला है जबकि राजधानी में अक्सर प्रदूषण की वजह से हालात बेहद खराब रहते है।

सुनाक्षी।

अगर आप भी टेस्टी सैंडविच का स्वाद लेना चाहते हैं तो आज ही बनाए। 10मिनट में।   क्रीम वेजीटेबल सैंडविच सामग्री :- 1.एक बारीक कटा प्...